Yogi vs Akhilesh: योगी आदित्यनाथ ने दिया मथुरा पर बोलने का चैलेंज, तो अखिलेश यादव ने किया तीखा पलटवार
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को मथुरा और कृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर खुलकर बोलने का चैलेंज दिया है.
ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धार्मिक मुद्दों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच मथुरा और कृष्ण जन्मभूमि को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है. सीएम योगी के सीधे चैलेंज पर अब अखिलेश यादव ने प्रयागराज से करारा जवाब दिया है.