योगी सरकार महिलाओं को दे सकती है 50000 रुपए की आर्थिक मदद, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले खुल सकता है सौगातों का पिटारा?

UP Government Women Scheme: योगी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने वाली प्रस्तावित योजना पर विचार कर सकती है. चर्चा है कि मंजूरी मिलने पर चुनाव से पहले 20 हजार रुपये की पहली किस्त मिल सकती है. जानें किन महिलाओं को लाभ मिल सकता है, पात्रता क्या हो सकती है और 2027 चुनाव से पहले योजना को लेकर क्या है पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

UP Government Scheme for Women
UP Government Scheme for Women
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस चुनाव में महिला वोटरों के प्रति फोकस बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि मौजूदा योगी सरकार महिलाओं के लिए 50000 रुपए की आर्थिक सहायता देने वाली एक नई योजना पर विचार पर कर रही है. बताया जा रहा है कि इस योजना के पीछे का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार देना है.