गाजियाबाद: जुबैर अली ने राहुल बनकर किया युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर फिर करने लगा ब्लैकमेल
UP Crime News: गाजियाबाद में एक युवती ने ज़ुबैर अली नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले अपना नाम बदलकर उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फिर दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया, जिसे दिखाकर वह युवती को लगातार ब्लैकमेल करता रहा. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

नौकरी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म (संकेतिक तस्वीर)
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने ज़ुबैर अली नाम के युवक पर नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि अराेपी ने इसका का वीडियो भी बना लिया था और वो इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था.