'खुद डूब जाएगी बीजेपी...' अखिलेश यादव ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सरकार पर बोला हमला, देखें वीडियो
ADVERTISEMENT
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत का दावा करते हुए कहा कि एक दिन आयोग को बचाने की कोशिश में बीजेपी खुद डूब जाएगी.
Akhilesh Yadav statement: दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. यूपी तक के माइक पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पहले विधायकों और सरकारों को अपने पक्ष में करने के बाद अब वोट के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन चुनाव आयोग को बचाने की कोशिश में बीजेपी खुद डूब जाएगी.
