'लड़ाई चेलों से क्यों, आप आइए...' CM योगी ने इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अखिलेश यादव को दी चुनौती !

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की चुनौती का जवाब देते हुए उन्हें अयोध्या से सीधे चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. सीएम योगी ने सपा सरकार के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए कहा कि माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाले हमसे क्या लड़ेंगे. देखें पूरा वीडियो.

Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा राजनीतिक हमला बोला है. अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या से चुनाव लड़ने की दी गई चुनौती का तीखा जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या उनके लिए चुनावी मैदान नहीं, बल्कि आस्था और पावनता का केंद्र है.