गाजियाबाद में आफत की बारिश! वसुंधरा में अचानक धंसी सड़क, गड्ढे में समाई कार की तस्वीर हो रही वायरल
ADVERTISEMENT
Ghaziabad Rain News: गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश के बीच वसुंधरा के अटल चौक पर अचानक सड़क धंस गई, जिससे एक टाटा पंच कार और स्कूटी गहरे गड्ढे में समा गईं. घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश अब हादसों का सबब बनने लगी है. गुरुवार सुबह वसुंधरा इलाके के अटल चौक पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसकी चपेट में आने से एक टाटा पंच कार और एक स्कूटी सीधे गहरे गड्ढे में समा गईं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
