सिपाही अमित और पत्नी अर्चना ने दिखाई बहादुरी, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ऐसे बचाई 5 लोगों की जान, VIDEO वायरल

ADVERTISEMENT

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के 171 कट के पास एक कार पलट गई. उसमें पांच लोग फंस गए थे. वहां से गुजर रहे सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने तुरंत मदद की. कार के शीशे तोड़कर दोनों ने पांचों लोगों को बाहर निकाला. सभी घायलों को सौरिख सीएचसी में भर्ती कराया गया.

Google CTA

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यूपी पुलिस के एक सिपाही दंपति ने समय रहते ऐसा कदम उठाया, जिससे पांच लोगों की जान बच गई. एक्सप्रेसवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई थी. कार के अंदर पांच लोग फंसे थे और मदद के लिए चीख-पुकार मची थी. इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिपाही दंपति ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू कर दिया.