सीतापुर BJP कार्यालय में अचानक घुसा सांप, AC के इनडोर में जाकर बैठा, मचा हड़कंप
ADVERTISEMENT
सीतापुर के भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को खिड़की के रास्ते एक सांप घुस गया. सांप कार्यालय के AC के इनडोर में जाकर छिप गया. इससे वहां हड़कंप मच गया. भाजपा जिला महामंत्री विपुल प्रताप सिंह ने वन विभाग को सूचना दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया.
सीतापुर में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांप खिड़की के रास्ते अंदर पहुंच गया. सांप धीरे-धीरे कार्यालय में लगे एयर कंडीशनर के इनडोर यूनिट में जा घुसा. उसे देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
