ग्रेटर नोएडा में ताश के पत्ते की तरह गिरकर बिखर गया दो मंजिला मकान, नाला निर्माण के दौरान हुआ हादसा, सामने आया Video
ADVERTISEMENT
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के तिलपता गांव में नाले की खुदाई के दौरान निर्माणाधीन दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया. घटना का वीडियो सामने आया, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.
गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई नहीं था. नाला निर्माण के दौरान नाले के लिए खुदे गड्ढे से सटा एक दो मंजिला मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गया. महज 5 सेकेंड में ही तनकर खड़ा दो मंजिला मंकान धराशाई हो गया. मकान गिरने के साथ उसके जद में आए बिजली के पोल भी गिर गए. हादसा जहां हुआ उससे दूर खड़े लोगों ने मकान के गिरने का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है.
