Varanasi viral video: महिला SI ने थाने में आई गीता पर 8 सेकेंड में बरसाए 5 थप्पड़, वीडियो वायरल हुआ तो हो गया एक्शन
ADVERTISEMENT
वाराणसी के चौबेपुर थाने में महिला SI रोशनी सिंह द्वारा एक विवाद में बुलाए गए शख्स की पत्नी को 8 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.
वाराणसी से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यहां थाने में पहुंची फरियादी पर भी SI मैडम भड़क गईं. गुस्सा कब सातवें आसमान पर चला गया पता ही नहीं चला. देखते ही देखते उनके हाथों ने यूपी पुलिस वाला रंग दिखाया और महिला को को 8 सेकेंड 5 थप्पड़ रसीद कर दीं. थाने में किसी ने महिला SI की करतब का ये वीडियो शूट कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. इधर वीडियो पुलिस विभाग तक पहुंचा और महिला SI के खिलाफ एक्शन भी हो गया.
