कौन हैं अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान? जो कभी थी यूट्युबर की क्रेजी फैन अब हो गईं अलग
Who is Anurag Doval wife Ritika Chauhan: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) और उनकी प्रशंसक से पत्नी बनी रितिका चौहान का रिश्ता सगाई, भव्य शादी और प्रेग्नेंसी की खुशियों के बाद अब आपसी विवाद के कारण टूटने की कगार पर है.

1/9
देहरादून के मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें दुनिया 'UK07 Rider' के नाम से जानती है. इन दिनों अपनी मोटोव्लॉगिंग से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के तूफानों को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अनुराग के हालिया भावुक वीडियो और पारिवारिक कलह की खबरों ने उनके फैंस को हैरत में डाल दिया है. कभी खुशियों से भरी दिखने वाली इस प्रेम कहानी में अचानक आए इस मोड़ ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और इन सबके केंद्र में एक नाम है रितिका चौहान.

2/9
रितिका चौहान जो कभी लाइमलाइट से दूर एक साधारण लड़की थीं आज सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा बन चुकी हैं. अनुराग और रितिका की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसकी शुरुआत एक 'क्रेजी फैन' के जुनून से हुई थी.

3/9
बताया जाता है कि रितिका अनुराग के कंटेंट की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्हें मैसेज करना शुरू किया था. एक तरफा कोशिशों का यह सिलसिला करीब दो-तीन साल तक चला जिसके बाद आखिरकार अनुराग ने उनके संदेश का जवाब दिया और यहीं से दोस्ती का एक नया सफर शुरू हुआ

4/9
लंबे समय तक इस रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा गया. लेकिन मार्च 2025 में जब दोनों ने सगाई कर ली तो रितिका रातों-रात सर्च इंजन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगीं. लोग जानना चाहते थे कि आखिर वो कौन सी लड़की है जिसने 'ब्रो सेना' के लीडर का दिल जीत लिया है.

5/9
सगाई के कुछ ही वक्त बाद अप्रैल और मई 2025 के बीच देहरादून की हसीन वादियों में एक भव्य शादी का आयोजन हुआ. करीब 500 मेहमानों की मौजूदगी में अनुराग और रितिका ने सात फेरे लिए. शादी के बाद दोनों के व्लॉग्स और पोस्ट्स ने इंटरनेट पर 'कपल गोल्स' की एक नई परिभाषा लिख दी थी जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया.

6/9
रिश्ते की ये मिठास तब और बढ़ गई जब शादी के महज 4-5 महीने बाद यानी सितंबर 2025 में इस कपल ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की. अनुराग ने एक इमोशनल वीडियो के जरिए दुनिया को बताया कि वे माता-पिता बनने वाले हैं. उन्होंने बड़े ही प्यार से कैप्शन लिखा था "A little 'US' is on the way"

7/9
साल 2026 की शुरुआत होते-होते इस 'परफेक्ट' दिखने वाली कहानी की चमक फीकी पड़ने लगी. मार्च 2026 में अनुराग ने एक ऐसा वीडियो डाला जिसने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया. कैमरे के सामने भावुक होते हुए अनुराग ने अपने वैवाहिक जीवन की कड़वाहट को उजागर किया.

8/9
उन्होंने आरोप लगाया कि वह मानसिक प्रताड़ना और भारी पारिवारिक दबाव से जूझ रहे हैं. हालात इतने खराब हुए कि उन्होंने शांति की तलाश में देहरादून शिफ्ट होने का फैसला लिया लेकिन कड़वाहट कम होने के बजाय बढ़ती चली गई.

9/9
फिलहाल स्थिति यह है कि रितिका अपने मायके लौट चुकी हैं और अनुराग सोशल मीडिया पर अपनी मानसिक जंग के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं. जिस रिश्ते की शुरुआत एक फैन के प्यार से हुई थी वह आज कानूनी उलझनों और आपसी मतभेदों की दहलीज पर खड़ा है. फैंस अब सिर्फ यही दुआ कर रहे हैं कि सोशल मीडिया की इस मशहूर जोड़ी के बीच की दूरियां जल्द खत्म हों, हालांकि फिलहाल इसकी गुंजाइश कम ही नजर आ रही है.











