कौन हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान, जो पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से हुए लापता? अब 4 दिन बाद खाई में मिला उनका ये कीमती सामान

Abhishek Chauhan Missing: उत्तराखंड के पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर गया 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है. चार दिनों से SDRF, पुलिस और वन विभाग उसकी तलाश में जुटे हैं. इस बीच एक गहरी खाई से उसका कैमरा मिलने के बाद मामले ने नया और चिंताजनक मोड़ ले लिया है.

ADVERTISEMENT

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से हुए लापता
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से हुए लापता
google news

Pindari Glacier TrekAbhishek Chauhan Missing: उत्तराखंड में ट्रेक पर गए लोगों के लापता होने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है. एक तरफ जहां उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल से बबीता पांडे का कुछ पता नहीं चल पा रहा है वहीं दूसरी तरफ बागेश्वर जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां के पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर घूमने आए 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान भी बीते कुछ दिनों के लापता हैं. उनका भी कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है. लागातर चार दिनों से SDRF, पुलिस और वन विभाग की टीम उनका पता लगाने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. अभिषेक चौहान के अचानक इस तरह पहाड़ों में लापता हो जाने के बाद से उनका पूरा परिवार परेशान है और किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है.