THDC के प्रोजेक्ट साइट पर हादसा, लैंडस्लाइड के चलते टूटी पहाड़ी, 12 मजदूर घायल, वीडियो वायरल हुआ

Landslide Viral Video: उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलंग के पास अलकनंदा नदी के किनारे निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की डायवर्जन साइट लैंडस्लाइड हो गया. इस दौरन इसकी चपेट आने से 12 मजदूर घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है.

ADVERTISEMENT

Landslide Viral Video
लैंडस्लाइड के चलते टूटी पहाड़ी
google news

Landslide Viral Video: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. यहां शुक्रवार देर रात अलकनंदा नदी के किनारे जलविद्युत परियोजना के पास एक बड़ा हादसा हो गया. घटना से बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में वहां मौजूद 12 मजदूर घायल हो गए.