रुद्रप्रयाग: देव यात्रा पर क्यों भड़का जनआक्रोश, जानें क्या है स्टेडियम के गेट तोड़ने की वजह, जिसे लेकर 52 लाेगाें पर दर्ज हुआ मुकदमा

Augustyamuni stadium controversy: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में महर्षि अगस्त्य महाराज की देवरा यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यहां खेल मैदान में देव डोली के प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशासन के बीच नोकझोंक हो गई. मैदान का गेट तोड़े जाने के बाद ही देव डोली अंदर प्रवेश कर सकी. अब इस मामले में प्रशासन ने 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

ADVERTISEMENT

Maharsi Agastya Maharaj Doli Vivad
Maharsi Agastya Maharaj Doli Vivad
google news

Maharsi Agastya Maharaj Doli Vivad: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में गुरुवार को महर्षि अगस्त्य महाराज की ऐतिहासिक देवरा यात्रा के दौरान खेल मैदान स्थित गद्दीस्थल जाने को लेकर भारी हंगामा हो गया. करीब साढ़े तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद गोल गेट तोड़ा गया इसके के बाद हजारों भक्तों की मौजूदगी में महर्षि अगस्त्य महाराज की पवित्र डोली ने अगस्त्यमुनि मैदान में प्रवेश किया.