धराली आपदा में दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी राखी, अहमदाबाद की धनगौरी ने CM धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी 'सच्ची रक्षा की डोर'
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र के साथ राखी भेजी. पिछले वर्ष धराली आपदा में उन्होंने दुपट्टे का टुकड़ा बांधकर सीएम को भाई माना था.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सोशल मीडिया से.
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रिश्तों की डोर कितनी अटूट हो सकती है, इसकी एक भावुक मिसाल अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच देखने को मिली है. धनगौरी ने रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को एक रेशमी राखी और साथ में एक बेहद भावुक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने पिछले वर्ष धराली (उत्तरकाशी) में आई प्राकृतिक आपदा के उन भयावह पलों को याद किया है.
