कोटद्वार: दुकान का नाम बदलने के विवाद ने पकड़ा तूल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला जुलूस, पुलिस को उठाना पड़ा ये कदम
Kotdwar Shop Name Dispute: उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून से कोटद्वार पहुंचकर शहर में जुलूस निकाला और जिम ट्रेनर दीपक कुमार की जिम के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस को हालात संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
ADVERTISEMENT

Kotdwar Bajrang Dal Protest
Kotdwar Bajrang Dal Protest: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को इस मामले में देहरादून से कोटद्वार पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने पहले शहर में जुलूस निकाला. इसके बाद वे बीते दिनों हुए विवाद में बीच बचाव करने वाले जिम ट्रेनर दीपक कुमार की जिम के बाहर धरने पर बैठ गए. दरअसल, कोटद्वार के पटेल मार्ग पर स्थित एक दुकान के बोर्ड पर लिखे नाम को बदलने की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता एक बुजुर्ग दुकानदार की दुकान में घुस गए थे और वहां हंगामा किया था.