वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर श्मशान घाट में शादी! अल्मोड़ा से चौंकाने वाला मामला आया सामने, देखें वायरल वीडियो

Almora Wedding Controversy: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में श्मशान घाट पर शादी का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है. रामगंगा नदी किनारे जयमाला की रस्में निभाए जाने से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. अब इस आयोजन को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

ADVERTISEMENT

Almora Shamshan Ghat Wedding Viral Video
Almora Shamshan Ghat Wedding Viral Video
google news

Almora Shamshan Ghat Wedding Viral Video: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां सल्ट ब्लॉक के मार्चुला में रामगंगा नदी के किनारे बने एक श्मशान घाट पर शादी करने का वीडियो वायरल हाे रहा है. इसमें दिख रहा है कि वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर शमशान घाट के पास जयमाला की रस्में निभाई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि यह शादी नदी किनारे बने एक रिसॉर्ट के द्वारा करवाई जा रही है. अब शमशन घाट में इस तरह से आयोजन होने के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. अब मामले में लोग लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.