'मम्मी-पापा सॉरी...' ये कहकर अल्मोड़ा के दीक्षित ने कोटा में उठाया खौफनाक कदम, नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे
Kota Student Case: कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के छात्र दीक्षित ने NEET परीक्षा से महज एक दिन पहले अपनी जान दे दी कर ली. इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इसमें दीक्षित हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदते हुए दिखा रहा है. अपने नोट में दीक्षित ने माता पिता से माफी मांगते हुए पढ़ाई के दबाव का जिक्र किया है.
ADVERTISEMENT

Kota Student Case
NEET Student Kota: राजस्थान के कोटा में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षा के दबाव ने एक और छात्र की जान ले ली. यहां NEET परीक्षा से ठीक एक दिन पहले ही उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले 20 साल के छात्र दीक्षित ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. यह पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि छात्र पिछले दो साल से कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. अब इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से दीक्षित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. उनके परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है.