दिल्ली के पूर्व पार्षद से सिक्किम के राज्यपाल तक... जानिए सिक्किम के नए राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम के राजनीतिक सफर की पूरी कहानी!

Dushyant Kumar Gautam: सिक्किम के नए राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति को लेकर उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. कांग्रेस ने इस फैसले के विरोध में मौन उपवास रखते हुए इसे अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित वीआईपी एंगल से जोड़ा है, जबकि भाजपा इसे दलित नेतृत्व का सम्मान बता रही है.

ADVERTISEMENT

सिक्किम के गवर्नर बनाए गए दुष्यंत गौतम
सिक्किम के गवर्नर बनाए गए दुष्यंत गौतम
Google CTA

Dushyant Kumar Gautam: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित 'वीआईपी एंगल' को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किए गए राज्यपालों के बड़े फेरबदल के तहत दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के तुरंत बाद राज्य में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. उत्तराखंड कांग्रेस ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए राजधानी देहरादून में मौन उपवास रखा है. चलिए विस्तार से जानते हैं, क्या है ये पूरा मामला, क्यों दुष्यंत कुमार गौतम को लेकर विरोध जता रही है कांग्रेस.