अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर आधी रात को एक्शन, पवन खेड़ा हिरासत में, माता-पिता रिहा

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेस नेताओं और प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. बाद में अंकिता के माता-पिता को छोड़ दिया गया. परिवार कथित VIP एंगल की जांच और दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग कर रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इनमें अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई विपक्षी नेता और प्रदर्शनकारी शामिल थे.हालांकि, पुलिस ने बाद में अंकिता के माता-पिता को छोड़ दिया. परिवार अपनी बेटी के मामले में कथित VIP एंगल की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है.