यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हेल्थ को लेकर उनके मैनेजर रोहित पांडे ने जारी किया ताजा अपडेट, जानें अब कैसे हैं UK 07 Rider
UK07 Rider Accident Update: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार डिवाइडर में ठोक दी. इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनके मैनेजर रोहित पांडे ने स्वास्थ्य को लेकर बड़ी अपडेट दी है.
ADVERTISEMENT

Anurag Dobhal Accident Update
Anurag Dobhal Accident Update: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (The UK07 Rider) की एक्सिडेंट के बाद अस्पताल के आईसीयू (ICU) में एडमिट हैं. दरअसल, शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान उन्होंने अपनी अपनी जान देने की कोशिश की थी. अनुराग ने दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कार चलाते हुए अपनी तेज रफ्तार को को डिवाइडर से टकरा दिया. घटना के बाद वे घायल हो गए थे और अनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहीं अब इस पूरे मामले पर उनके मैनेजर रोहित पांडे का बयान सामने आया है.