तलाक की खबराें के बीच हरिद्वार पहुंची अपर्णा यादव, गलत समय पर फोटो क्लिक करने पर भड़कीं, वीडियो वायरल
Aparna Yadav Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चित यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पति प्रतीक यादव से तलाक की अफवाहों के बीच हरिद्वार से उनका वीडियो सामने आया है, जहां बसंत पंचमी के स्नान के दौरान मीडिया के सवालों पर वह असहज और नाराज नजर आईं.
ADVERTISEMENT

Aparna Yadav (फाइल फोटो)
Aparna Yadav News: उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि अपर्णा और उनके पति प्रतीक यादव के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं. इन चर्चाओं के बीच हरिद्वार से अपर्णा यादव का एक वीडियो सामने आया है. दरअसल, बसंत पंचमी के मौके पर यहां स्नान करने पहुंची थीं तब वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों ने उन्हें असहज कर दिया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों पर गंभीर आरोप लगा दिए.