सरकारी नौकरियों में '90 से 99% घोटाले' का दावा, बाबा रामदेव बोले- सुधर जाओ, नहीं तो फिर आंदोलन करना पड़ेगा

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में 90 से 99 प्रतिशत तक घोटाला होता है और पैसे लेकर भर्ती की जाती है. रामदेव ने चेतावनी दी कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो उन्हें दोबारा आंदोलन करना पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बातचीत में रामदेव ने शिक्षा व्यवस्था से लेकर पेपर लीक और सरकारी नौकरियों में भर्ती तक कई मुद्दे उठाए. उन्होंने दावा किया कि सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में बड़े स्तर पर गड़बड़ी होती है. रामदेव ने कहा कि अगर देश में चल रहे 'घपले' नहीं सुधरे तो उन्हें दोबारा आंदोलन के लिए उतरना पड़ सकता है.