कौन है 24 साल की बबीता पांडे, जो दयारा बुग्याल ट्रेक से अचानक हुई लापता? फर्जी दस्तावेजों के खुलासे ने बढ़ाई मिस्ट्री

Babita Pandey Missing: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई 24 वर्षीय बबीता पांडे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं. कई दिनों से SDRF, NDRF, पुलिस और ड्रोन टीम उनकी तलाश में जुटी है. इस बीच ट्रेकिंग एजेंसी के दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़ा मिलने के बाद मामला और भी उलझ गया है.

ADVERTISEMENT

कैसे लापता हुई बबीता पांडे?
कैसे लापता हुई बबीता पांडे?
Google CTA

Babita Pandey Missing From Dayara Bugyal: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उत्तरकाशी जिले के दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई उनकी 24 वर्षीय बेटी बबीता पांडे का कहीं कुछ पता नहीं चल रह है. बबीता अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्रेक पर गई थीं. लेकिन अचानक से एक दिन लापता वो हो गई. इसके बाद से अब उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार उनकी खोज में जुटी हुई हैं. लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिल रही है. बबीता पांडे की तलाश के लिए पुलिस राजस्व विभाग वन विभाग और SDRF के साथ साथ NDRF की डॉग स्क्वॉड की टीम लगी हुई है.