बबीता पांडे के मोबाइल की आखिरी लोकेशन आई सामने... क्या अब मिलेगा सुराग? 'परियों के हरण' की अफवाह से बढ़ा सस्पेंस
Babita Pandey Missing: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हुई MBA छात्रा बबीता पांडे का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. ड्रोन, हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की लगातार खोज के बावजूद रहस्य बरकरार है. अब पुलिस की नजर मोबाइल की आखिरी लोकेशन पर टिकी है.
ADVERTISEMENT

Babita Pandey Missing
Babita Pandey Missing Case: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक पर घूमने गई रामनगर की MBA छात्रा बबीता पांडे 11 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है. बबीता पांडे की तलाश अब उत्तराखंड के हालिया सबसे जटिल सर्च ऑपरेशनों में बदलती दिखाई दे रही है. सैकड़ों किलोमीटर के इलाके में छानबीन करने के बाद भी पुलिस और रेस्क्यू टीमों के हाथ अब तक खाली हैं. हर कोई बस यही सोच रहा है कि आखिर बबीता अचानक कहां चली गई. बबीता की तलाश में मंगलवार को 11वें दिन भी बहुत बड़ा अभियान चलाया गया.