बबीता पांडे 19 दिन बाद भी नहीं चला पता! सर्च ऑपरेशन को लीड कर रहे जनक सिंह पंवार से जानिए मामले में अब तक क्या क्या हुआ? 

Babita Pandey missing Case: दयारा बुग्याल से लापता बबीता पांडे का 19 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला. पुलिस और रेस्क्यू टीमों की भारी खोजबीन के बाद अब जांच मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी पर टिकी है. वहीं स्थानीय लोग इस रहस्यमयी गुमशुदगी को पुरानी मान्यताओं से जोड़ रहे हैं. जानिए अब तक क्या हुआ.

ADVERTISEMENT

आखिर कहां गई बबीता पांडे 19 दिन बाद भी नहीं चला पता
आखिर कहां गई बबीता पांडे 19 दिन बाद भी नहीं चला पता
google news

Babita Pandey missing Case: उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल क्षेत्र से लापता बबीता पांडे की खोजबीन को 19 दिन का लंबा समय बीत चुका है. इतने दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक बबीता का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस, प्रशासन और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां दिन-रात सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. शुरुआती दिनों में जंगलों और पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर भौतिक रूप से खोजबीन करने के बाद, अब जांच टीम ने अपना पूरा ध्यान तकनीकी पहलुओं पर लगा दिया है. पुलिस मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर के जरिए बबीता की लोकेशन और घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है. इस पूरे मामले पर आज तक ने ऑपरेशन को लीड कर रहे पुलिस उपाधीक्षक यानी डिप्टी एसपी जनक सिंह पंवार से बात की है. उन्होंने बताया कि 29 तारीख की रात करीब साढ़े ग्यारह से डेढ़ बजे के बीच बबीता पांडे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके तुरंत बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग और स्थानीय आपदा प्रबंधन की टीमों ने मिलकर गोई क्षेत्र और दयारा ट्रैक पर लगातार निगरानी और सर्च अभियान चलाया. यह खोजबीन आज भी थाना और जिला स्तर पर जारी है.