5 दिन, 150 जवान और कोई सुराग नहीं... दयारा बुग्याल में आखिर बबीता पांडे के साथ क्या हुआ? अब एक झील पर टिकी हैं सबकी नजरें

Babita Pandey Uttarkashi: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश पांचवें दिन भी जारी है. सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ समेत 150 सदस्यीय टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है. अब जांच का फोकस उस रहस्यमयी झील पर है, जो गोई बेस कैंप के पास स्थित है.

ADVERTISEMENT

बबीता का अब तक नहीं मिला सुराग
बबीता का अब तक नहीं मिला सुराग
Google CTA

Babita Pandey Missing Update: उत्तरकाशी जिले के दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता 24 वर्षीय बबीता पांडे का चार दिन के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है. चार दिन से लगातार जारी खोज एवं बचाव अभियान के बावजूद राहत दलों को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बबीता की तलाश को और तेज कर दिया गया है. बबीता पांडे को ढूंढने के लिए प्रशासन ने पहली बार इस अभियान में सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी शामिल किया है.