'कोई तो ढूंढ कर ला...' ये बाेलकर बबीता पांडे की बूढ़ी दादी नम आंखें से पोती के लिए कर रही है ये पुकार, देखें वीडियो
Dayara Bugyal Missing Girl Latest Update: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पांडे की तलाश पांचवें दिन भी जारी है. बेटी की सलामती के लिए पिता की आंखें नम हैं, जबकि बुजुर्ग दादी हाथ जोड़कर प्रशासन से पोती को ढूंढने की गुहार लगा रही हैं. पूरा परिवार किसी अच्छी खबर के इंतजार में है.
ADVERTISEMENT

दयारा बुग्याल से लापता हुई बबीता की तलाश तेज
Uttarkashi Babita Pandey Missing: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित दयारा बुग्याल ट्रैक से गायब हुई रामनगर की बबीता पांडे की तलाश पांछवे दिन भी जारी रही. बबीता की तलाश में जिला प्रशासन, SDRF, NDRF, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें इस पहाड़ी इलाके, घने जंगलों और ट्रैकिंग के रास्तों पर लगातार खोजबीन कर रही हैं. बबीता के लापता होने की खबर से के बाद से पूरा परिवार इस समय गहरी मानसिक परेशानी और बेचैनी में है. इस बीच हमारे सहयोगी ने बबीता के घर पहुंचकर उनके पिता गोपाल पांडे और दादी से बात की है.