8 दिन बीते, SDRF, NDRF, सेना, सब बेअसर... अब दयारा बुग्याल से सामने आई बबीता पांडे की आखिरी तस्वीरें! मिलेगा कोई बड़ा सुराग?

Babita Pandey Uttarkashi: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल से 29 मई की रात रहस्यमय तरीके से लापता हुई बबीता पांडे का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. सेना और ITBP के बाद अब NIM की स्पेशल रेस्क्यू टीम मैदान में उतारी गई है, जबकि हेलीकॉप्टर से भी सघन खोज अभियान जारी है.

ADVERTISEMENT

बबीता पांडे का 8 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
बबीता पांडे का 8 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
google news

Babita Pandey Missing: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दयारा बुग्याल के गोई बेस कैंप से 29 मई की रात रहस्यमय तरीके से लापता हुई बबीता पांडे का 8 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद पुलिस और बचाव दल के हाथ अब तक खाली हैं. शुरुआती दिनों में प्रशासन ने सेना और ITBP की मदद से अभियान चलाया था, लेकिन अब इन टीमों को वापस बुला लिया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने खोज अभियान को नई रणनीति के तहत आगे बढ़ाते हुए नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) की विशेष रेस्क्यू टीम को जिम्मेदारी सौंपी है.