बद्रीनाथ धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और सेना आमने-सामने, मेजर समेत 15 जवानों पर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा विवाद!

Army vs Police Badrinath News: उत्तराखंड के पवित्र बद्रीनाथ धाम से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. कांवड़ यात्रा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के दौरान पुलिस-सेना में कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि एफआईआर दर्ज करनी पड़ी. जानिए आखिर शनिवार रात ऐसा क्या हुआ कि जवानों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई.

ADVERTISEMENT

बद्रीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड के बीच बहस से शुरू हुआ विवाद (Image - AI Generated)
बद्रीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड के बीच बहस से शुरू हुआ विवाद (Image - AI Generated)
Google CTA

Police Vs Army in Badrinath : उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में यातायात और कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के दौरान पुलिस और सेना के जवानों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान और सेना के मेजर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना गंभीर हो गया कि पुलिस ने सेना के अधिकारी समेत अन्य जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हुआ यह विवाद?