बदरीनाथ हाईवे पर टला बड़ा हादसा! पैराफिट तोड़कर नीचे गिरी टाटा सूमो, गाड़ी में ड्राइवर समेत 9 लोग थे सवार, 3 गंभीर रूप से घायल

Badrinath Highway accident: उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. ऋषिकेश से केदारनाथ जा रही यात्रियों से भरी टाटा सूमो पैराफिट तोड़कर दूसरी सड़क पर जा गिरी. हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

ADVERTISEMENT

बदरीनाथ हाईवे पर पैराफिट तोड़ नीचे गिरी टाटा सूमो
बदरीनाथ हाईवे पर पैराफिट तोड़ नीचे गिरी टाटा सूमो
google news

Rudraprayag Tata Sumo Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया. यहां बद्रीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि इसमें सवार यात्री ऋषिकेश से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे. इस दौरान गाड़ी में ड्रावरल सहित कुल 9 लोग सवार थे. इस दौरान गनीमत रही कि टाटा सूमाे गहरी खाई में गिरने से बच गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचर कर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.