चमोली के बलवंत सिंह पंवार मौत केस में बवाल… हाईवे जाम के आरोप में UKD की महिला नेता समेत 15 पर केस, जानें क्या है पूरा मामला
चमोली के बलवंत सिंह पंवार की संदिग्ध मौत के बाद उत्तराखंड में माहौल गरमा गया है. पोस्टमार्टम में देरी को लेकर भड़के परिजनों के बीच हाईवे जाम और हंगामे ने नया मोड़ ले लिया है. अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए नामजद और अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
ADVERTISEMENT

बलवंत सिंह केस में पुलिस का एक्शन
Balwant Singh Panwar Case: चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के मोल्टा गांव निवासी 65 वर्षीय बलवंत सिंह पंवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उपजे जनाक्रोश का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में अब राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीकोट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम और हंगामे के मामले में श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की गढ़वाल अध्यक्ष सरस्वती देवी और युवा नेता सुधीर जोशी सहित 15 से 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि इन लोगों ने बलवंत सिंह पंवार के पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों को उकसाया और नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर आवश्यक सेवाओं को बाधित किया.