BJP अध्यक्ष की नई टीम में उत्तराखंड से किस-किस को मिली जगह? तीरथ सिंह रावत समेत ये बड़े नाम शामिल
BJP New Team : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई केंद्रीय टीम का ऐलान कर कई बड़े चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दी हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनके अलावा भी उत्तराखंड के कई नेताओं टीम में जगह मिली है.
ADVERTISEMENT

BJP की नई टीम में तीरथ सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी,
BJP New Team Tirath Singh Rawat: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई केंद्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. संगठन में किए गए इस बड़े बदलाव के तहत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नितिन नवीन की इस नई टीम में कई प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है, जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही राम माधव की भी पार्टी संगठन में वापसी हुई है और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है. ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी कराते हुए उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है.
