'गंगा मैया के आशीर्वाद से CM धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में 2027 में तीसरी बार बनेगी सरकार'- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सरकार के कार्यों की खुलकर सराहना की. UCC, चारधाम यात्रा और विकास कार्यों को लेकर उन्होंने धामी सरकार की तारीफ करते हुए 2027 में भाजपा की वापसी का भरोसा जताया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: पुष्कर सिंह धामी के सोशल X से.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत उनका यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश कोर कमेटी, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों के साथ व्यापक संवाद किया.