देहरादून: खजान सिंह चला रहा बाइक, पीछे बैठे तेग सिंह ने बनाई रील तभी सामने आ गया गुलदार, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
Leopard attack on bike Uttarakhand: देहरादून जिले के चकराता के मसूरी-त्यूणी हाईवे पर बाइक सवार दो दोस्तों पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया. रील बनाने के दौरान कैमरे में कैद हुई इस खौफनाक घटना ने सबको दहला दिया है. बाइक सवारों ने रफ्तार बढ़ाकर जान बचाई, जिसके बाद अब वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Chakrata leopard attack Viral video
Chakrata leopard attack Viral video : उत्तराखंड के पहाड़ों पर गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला देहरादून के चकराता का है. यहां मसूरी-त्यूणी हाईवे पर बाइक से सफर कर रहे दो दोस्तों पर अचानक एक गुलदार ने हमला कर दिया. हालांकि, गनीमत रही कि युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक की स्पीड बढ़ा ली, जिससे उसने अपनी और अपने दोस्त की जान बचा ली. घटना के समय पीछे बैठ युवक वीडियो रील बना रहा था, ऐसे में ये वीडियो उनके मोबाइल में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. चालिए खबर में जानते हैं पूरा घटनाक्रम...