45 सेकंड में तबाही… सड़क पर लगी हुई थी गाड़ियों की लंबी लाइन, तभी अचानक भरभराकर गिरा पहाड़ का बढ़ा हिस्सा, देखें लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर

हिमाचल प्रदेश के चंबा में अचानक हुए लैंडस्लाइड ने सभी को दहला दिया. चुराह क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा पहाड़ कुछ ही सेकंड में भरभराकर गिर पड़ा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन रास्ता पूरी तरह बंद हो गया.

ADVERTISEMENT

चंबा में दिल दहला देने वाला लैंडस्लाइड
चंबा में दिल दहला देने वाला लैंडस्लाइड
google news

Chamba landslide video: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सोमवार दोपहर लैंडस्लाइड का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यह घटना चुराह क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुआ में हुई. यहां सड़क से सटा पहाड़ का एक बढ़ा हिस्सा देखते ही देखते जमींदोज हो गया. राहत की बात रही कि इस दौरान कोई भी वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. हालांकि, घटनास्थल के दोनों तरफ वहानों की लंबी लाइनें लगी हुई दिख रही है. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.