कांग्रेस विधायक ने मंच से की सीएम धामी की तारीफ, बोले- मेरी विधानसभा में हुए सबसे ज्यादा विकास कार्य

कांग्रेस विधायक की ओर से मुख्यमंत्री धामी की सार्वजनिक सराहना और कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ दिनभर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सीएम पुष्कर सिंह धामी के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

उत्तराखंड के चमोली जिले में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में एक ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री धामी की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं.