कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं के तलवार से हमले में 4 लोग घायल...पुलिस ने आरोपियों पर लिया अब ये एक्शन
Karnprayag Viral Video: उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच मामूली कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई. धारदार हथियार से हुए हमले में चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद बद्रीनाथ हाईवे जाम, पुलिस कार्रवाई और ट्रस्ट की अपील ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया.
ADVERTISEMENT

कर्णप्रयाग में झड़प का वीडियो वायरल
Karnprayag Pilgrim Viral Video: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच मामूली कहासुनी एक बड़े विवाद में बदल गई. विवाद इतना बड़ा कि सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में चार स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. वहीं घटना से नाराज स्थानीय व्यापारियों ने बद्रीनाथ हाईवे को जाम कर दिया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनपर मुकदमा दर्ज कर दिया. वही, अब मामले में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मैनेजर सेवा सिंह ने सभी श्रद्धालुओं और संगतों से शांति बनाए रखने की अपील की है.