उत्तराखंड: खौफनाक सफर! बारिश और गहरी खाई के बीच कंधों पर जिंदगी, चमोली की इस तस्वीर ने पूरे राज्य को झकझोरा
सड़क न होने के कारण चमोली में बारिश और खतरनाक रास्तों के बीच ग्रामीणों को प्रसूता को 3 किलोमीटर डांडी (डोली) पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा. खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप रही, जिससे पहाड़ी इलाकों में बदहाल स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं की पोल खुल गई.
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में खौफनाक मंजर
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से सुविधाओं के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती एक और दर्दनाक तस्वीर सामने आई है. चमोली जिले के देवाल विकासखंड से आए इस मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दुर्गम गांवों में आज भी जिंदगी और इलाज के बीच की दूरी कितनी जानलेवा है. मामला पिनाऊं-ब्लाण क्षेत्र का है, जहां प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी.
