चमोली: सैलाब में बहने लगी थी पोकलैंड मशीन, डेढ़ मिनट तक अंदर फंसे रहे जोगिंदर, फिर ऐसे बचाई अपनी जान, खुद सुनाई पूरी कहानी

Joginder Singh Pokland Operator Story: चमोली के तमक नाले में बादल फटने के बाद अचानक आए फ्लैश फ्लड में पोकलैंड मशीन समेत जोगिंदर सिंह सैलाब में फंस गए. बाहर खड़े लोग उन्हें मशीन से कूदने को कहते रहे, लेकिन जोगिंदर अंदर ही बैठे रहे. करीब डेढ़ मिनट तक मशीन पानी और बोल्डरों के बीच बहती रही, फिर उनकी जान बच गई. अब उन्होंने सामने आकर कैमरे पर घटना की पूरी कहानी सुनाई है.

ADVERTISEMENT

पोकलैंड ऑपरेटर जोगिंदर ने कैमरे पर सुनाई पूरी कहानी
पोकलैंड ऑपरेटर जोगिंदर ने कैमरे पर सुनाई पूरी कहानी
Google CTA

Tamak Nala Flood Pokland Machine Operator Viral Video:"जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई..." यह कहावत चमोली जिले के तमक नाले में आई भयानक तबाही के दौरान बिल्कुल सच साबित हुई. नाले में जब अचानक फ्लैश फ्लड आया तो चारों तरफ केवल मलबा और भारी पत्थर बह रहे थे. इस खतरनाक मंजर के बीच एक पोकलैंड मशीन चलती हुई दिखाई दे रही थी. मशीन के अंदर बैठे ऑपरेटर जोगिंदर सिंह के साथ जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया. अब खुद जोगिंदर कैमरे पर उस खौफनाक मंजर की कहानी बयान की है.