चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार, दिए कड़े निर्देश

Char Dham Yatra 2026: पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं, ट्रैफिक, स्वास्थ्य, AI निगरानी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर सख्त निर्देश दिए गए हैं. जानिए पूरी तैयारी और सरकार की रणनीति.

ADVERTISEMENT

Char Dham Yatra 2026
Char Dham Yatra 2026
google news

सीएम धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस वर्ष देवभूमि उत्तराखंड की जीवन रेखा चारधाम यात्रा को हर दृष्टि से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके. मुख्यमंत्री धामी ने संबंधी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि यात्रा में हर पक्ष विशेषकर हेली सेवाओं के संबंध में व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए . देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालओ की सुरक्षा और सुविधा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है .