चारधाम यात्रा 2026 स्कैम अलर्ट! फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग ने नाम पर ऐसे हो रही है ठगी, जज को भी नहीं छोड़ा
चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत से पहले साइबर ठगी का बड़ा खतरा सामने आया है. फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग के जरिए श्रद्धालुओं को निशाना बनाया जा रहा है. I4C और उत्तराखंड पुलिस ने सैकड़ों फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट और नंबर ब्लॉक किए हैं.
ADVERTISEMENT

चारधाम यात्रा 2026 स्कैम अलर्ट!
Chardham yatra helicopter booking scam: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होने जा रही है. सबसे पहले यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे, जिसके बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. इसको लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं और ग्राउंड लेवल से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक नजर रखी जा रही है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय के साइबर विंग Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C)ने ऑनलाइन बुकिंग को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है.