चारधाम यात्रा 2026 शुरू… इस धाम के दर्शन से करें यात्रा की शुरूआत, जानें क्या है सही क्रम
Chardham Yatra 2026 Guide: चारधाम यात्रा शुरू होते ही लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए निकल पड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत धाम से शुरुआत आपकी पूरी यात्रा का फल अधूरा कर सकती है? सदियों पुरानी परंपरा में एक खास क्रम छिपा है, जो आपकी इस पवित्र यात्रा को सफल और पूर्ण बनाता है.
ADVERTISEMENT

Chardham yatra route
Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया के शुभ दिन से शुरू हो गई है. ऐसे में कई बार श्रद्धालु बिना जानकारी के सीधे किसी भी धाम की ओर दर्शन के लिए निकल पड़ते हैं, लेकिन जानकार बताते हैं कि ऐसा करना यात्रा के फल को अधूरा छोड़ सकता है. सदियों पुरानी इस यात्रा का भी एक तय क्रम है, जो इसके महत्व को और बढ़ा देता है. इसलिए अगर आप भी इस पवित्र यात्रा यानी की चार धाम के दर्शन की तैयारी कर रहे हैं तो पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि इसकी सही शुरुआत आखिर किस धाम यानी की कौन से मंदिर से होती है.