मुख्यमंत्री धामी ने हर की पौड़ी पर की मां गंगा की पूजा, बोले- नदियां सिर्फ पानी नहीं, हमारी पहचान हैं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा कर उत्तराखंड की खुशहाली की कामना की और 'नदी उत्सव' में नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया.
ADVERTISEMENT

Dhami Uttarakhand
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर हर की पौड़ी, ब्रह्मकुंड में मां गंगा की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली, शांति और तरक्की की कामना की और मां गंगा से प्रार्थना की कि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की हर मुराद पूरी हो.