उत्तरकाशी में आपदा के बीच धराली पहुंचे CM धामी, खुद ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया हालात का जायजा
उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर जानकारी लेकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. वहीं, सेना, ITBP, SDRF से लेकर हेलीकॉप्टर और मेडिकल टीमें हर मोर्चे पर जुटी हैं, जिससे की पीड़ितों को तुरंत राहत मिल सके.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami
उत्तरखंड के उत्तरकाशी में आपदा ग्रस्त गांव धराली में राहत एवं बचाव अभियान में केंद्र के साथ ही राज्य की एजेंसियां भी युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मौसम की चुनौतियों के बावजूद, आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है. सीएम ने बचाव और राहत अभियान में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं.
