मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में खुद टिलर चलाकर जुताई की और गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक व पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया. इस दौरान उनकी माता बिशना देवी भी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की.
ADVERTISEMENT

पुष्कर सिंह धामी ने खेत मे चलाया टिलर.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया. इस दौरान उनकी माता बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं.