देवभूमि में सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि देवभूमि में सार्वजनिक मार्गों को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पुष्कर सिंह धामी.
google news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता.