कौन हैं ऐंजल चकमा, जिसकी देहरादून में मौत होने के बाद परिवार वालों से CM धामी को करनी पड़ी बात

Dehradun Student Attack: उत्तराखंड के देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की 17 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कथित नस्लीय टिप्पणी के विरोध के बाद उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था. इस घटना के बाद पूर्वोत्तर के छात्रों में आक्रोश है, जबकि त्रिपुरा के सीएम ने उत्तराखंड के सीएम ने बात की है.

ADVERTISEMENT

Angel Chakma Case
Angel Chakma Case
google news

Dehradun Angel Chakma Death Case: उत्तराखंड के देहरादून जिले के सेलाकुई में कथित नस्लीय हिंसा का शिकार हुए त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की 17 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई. चकमा देहरादून में अपने भाई के साथ पढ़ाई कर रहा थे. चकमा की मौत के बाद से अब पूर्वोत्तर के छात्रों में आक्रोश है. वहीं, मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नजर बनाए हुए है. इस बीच अब चकमा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है, इसके लिए देहरादून से त्रिपुरा तक अलग-अलग शहरों में लोग कैंडिल मार्च निकाल रहे हैं. इस बीच अब त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से धामी फोन पर बात की है. त्रिपुरा के सीएम के कहा कि सीएम धामी ने मुझे दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने का भरोसा दिया है. इस बीच सीएम धामी ने भी मृतक के पिता से बात की है और हर संभव मदद का भरोषा दिलाया है.