देहरादून: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा का पोस्टमार्टम करने के बाद अचानक छुट्टी पर गए डॉक्टर, अब पिता ने उठाए सवाल

Dehradun Student Death: देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पूर्वोत्तर के छात्रों से लेकर बड़ी हस्तियों तक आक्रोश है. अब बीजेपी के पूर्व सांसद तरुण विजय ने मृतक छात्र के पिता से फोन पर बात की है.

ADVERTISEMENT

Angel Chakma Murder Case
Angel Chakma Murder Case
google news

Angel Chakma Murder Case: उत्तराखंड के देहरादून में पढ़ाई करने आए त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र और कई बड़ी हस्तियां इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपना कड़ा विरोध दर्ज करा रही हैं. एंजेल को न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं.अब इस मामले में भाजपा के पूर्व सांसद तरुण विजय ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छात्र को न्याय दिलाने की मांग की है. इसके तहत तरुण विजय ने एंजेल चकमा के परिवार से बात करने के बाद एक वीडियो के जरिए बयान जारी किया है. वहीं, मृतक के परिवार ने ऐंजल का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पर भी संदेह जताया है और केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है.