'नीचे उतरो, इसकी फोटो खींचो...' देहरादून में युवती को घेरकर प्रदर्शन में शामिल कराने की कोशिश, बजरंग दल पर लगा आरोप, वीडियो वायरल

Dehradun Bajrang Dal Protest Viral Video: देहरादून के घंटाघर पर कथित लैंड जिहाद विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवती के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हो गया है. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने युवती की स्कूटी रोककर उसे जबरन आंदोलन में शामिल होने के लिए घेर लिया. पुलिस हस्तक्षेप के बाद ही युवती वहां से निकल सकी. अब मामले में जांच और कार्रवाई शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

देहरादून में प्रदर्शन के दौरान स्कूटी सवार महिला से बदसलूकी
देहरादून में  प्रदर्शन के दौरान स्कूटी सवार महिला से बदसलूकी
google news

Dehradun Protest:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से प्रदर्शन के दौरान एक युवती के साथ बदसलूकी का शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक बजरंग दल के एक प्रोटेस्ट के दौरान सड़क से गुजर रही एक युवती को कार्यकर्ताओं ने रोक लिया. इसके बाद युवती पर जबरदस्ती प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया जाने लगा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि युवती बार-बार वहां से जाने के लिए रास्ता देने की बात कहती है, लेकिन प्रदर्शनकारी उससे स्कूटी साइड में लगाकर आंदोलन में शामिल होने को कहते हैं. युवती के लगातार मना करने पर प्रदर्शनकारियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. आरोप है कि इसके बाद युवती के साथ बदसलूकी की गई. इसके बाद पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप के बाद युवती वहां से निकल सकी. क्या है पूरा मामला और कौन लोग थे जो प्रदर्शन कर रहे थे,आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं इस खबर में..